Breaking News

अब कचरे से होगी कमाई, पश्चिमी राजस्थान की तस्वीर बदलेगी सर्कुलर इकोनॉमी


राजस्थान औद्योगिक विकास नीति-2026 को कुछ दिन पहले ही मंजूरी दी गई है। इसमें पश्चिमी राजस्थान के खाते में सर्कुलर इकोनॉमी आधारित उद्योगों के लिए नई संभावनाएं खुलती नजर आ रही है। नई नीति में ग्रीन इंडस्ट्री, संसाधनों के पुनर्चक्रण और पर्यावरण अनुकूल औद्योगिक विकास को प्राथमिकता दी गई है। इससे जोधपुर, पाली, बालोतरा, बाड़मेर और जैसलमेर जैसे क्षेत्रों में नए निवेश का मार्ग प्रशस्त होने की उम्मीद है।
नई नीति में पहली बार सर्कुलर इकोनॉमी को औद्योगिक विकास के प्रमुख स्तंभों में शामिल किया गया है। इसका उद्देश्य उद्योगों से निकलने वाले अपशिष्ट को दोबारा उपयोग में लाकर उसे संसाधन में बदलना है। 

No comments