सोमवार को दोबारा हुए रहस्यमयी धमाके:30 किलोमीटर के दायरे में कंपन
राजस्थान के बाली-सादड़ी क्षेत्र में सोमवार सुबह दो रहस्यमयी धमाकों से धरती में कंपन महसूस किया गया। इन तेज धमाकों के कारण स्थानीय लोगों में दहशत फैल गई। बाली में लगातार हो रहे इन धमाकों से लोगों में डर का माहौल है। वहीं प्रशासन ने अभी किसी प्रकार की पुष्टि नहीं की है, जिससे लोगों में आक्रोश है।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, पहला धमाका सुबह 9:35 बजे और दूसरा 9:59 बजे सुनाई दिया। ये धमाके इतने तीव्र थे कि बाली और सादड़ी सहित लगभग 30 किलोमीटर के दायरे में लोगों ने कंपन महसूस किया।

No comments