राजस्थान में नए मुख्य सचिव की तलाश शुरू
राजस्थान में सरकार ने नए मुख्य सचिव की तलाश अभी से शुरू कर दी है। मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास का कार्यकाल 31 अगस्त को समाप्त हो रहा है।
ब्यूरोक्रेसी से जुड़े सूत्रों का कहना है कि सरकार पहले ही प्रमुख दावेदारों की लिस्ट तैयार कर रही है। ऐसा इसलिए कि अगर केंद्र सरकार वी. श्रीनिवास को सेवा विस्तार नहीं देती है तो उस स्थिति में नए मुख्य सचिव की नियुक्ति में कोई देरी न हो। वरिष्ठता के आधार पर 4 आईएएस अफसर दावेदारों की लिस्ट में टॉप पर चल रहे हैं।

No comments