जेएलएन हॉस्पिटल से संविदा नर्सिंग ऑफिसरों को हटाने पर धरना:भूख हड़ताल पर बैठे
अजमेर के जेएलएन हॉस्पिटल में प्लेसमेंट एजेंसी के माध्यम से कार्यरत 227 संविदा नर्सिंग ऑफिसरों को हटाए जाने के विरोध में आज शुक्रवार को दूसरे दिन भी धरना जारी रहा। हटाए गए कर्मचारियों में कई नर्सिंग ऑफिसर भूख हड़ताल पर बैठ गए हैं।
उनका कहना है कि बिना पूर्व सूचना और बिना पर्याप्त कारण बताए उन्हें कार्यमुक्त कर दिया गया, जबकि वे पिछले तीन से चार सालों से हॉस्पिटल में सेवाएं दे रहे थे। धरने पर बैठे नर्सिंग ऑफिसरों का कहना है कि पूर्व आदेशों में मार्च तक वित्तीय स्वीकृति अथवा नई भर्ती होने तक सेवाएं जारी रखने का उल्लेख था।

No comments