सीकर में 32 लाख पौधे लगेंगे
विश्व पर्यावरण दिवस के मौके पर आज सीकर के सालासर रोड स्थित इकोलॉजिकल पार्क में कार्यक्रम हुआ। इस कार्यक्रम में विधायक गोरधन वर्मा, जिलाध्यक्ष मनोज कुमार बाटड़ सहित कई जनप्रतिनिधि और अधिकारी मौजूद रहे।
जब पेड़ लगेंगे तब ही चारों तरफ हरियाली होगी और इस वातावरण का संतुलन होगा। विधायक ने कहा कि इस बार सीकर जिले में 32 लाख पौधे लगाने का टारगेट फिक्स किया गया है। राजस्थान में पिछले साल भी 7 करोड़ से ज्यादा पौधे लगाए गए थे। इस बार उससे भी ज्यादा पौधे लगाए जाएंगे जिससे की धरती मां का श्रृंगार हो और वह सुंदर नजर आए।

No comments