Breaking News

बदरीनाथ हाईवे पर हादसा: सड़क पर पलटा टेंपो ट्रैवलर, एक महिला तीर्थयात्री की मौत और 16 घायल


बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर शुक्रवार तड़के सुबह ज्योर्तिमठ के पास 'पैनी नामक स्थान पर एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। जिसमें एक महिला तीर्थयात्री की मौत हुई है।
गाजियाबाद से बदरीनाथ धाम आ रहा एक टेंपो ट्रैवलर अचानक अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गया। हादसे के वक्त वाहन में चालक सहित कुल 18 यात्री सवार थे, यात्रियों को गंभीर चोटें आई हैं। दुर्घटना की सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग की टीमें तुरंत मौके पर पहुंचीं और वाहन में फंसे घायल यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाला।

No comments