महंगाई का असर दवाओं पर भी, पैरासिटामोल समेत कई जरूरी दवाएं हुईं महंगी
दुनियाभर में बढ़ती महंगाई का असर अब सिर्फ रोजमर्रा की चीजों तक सीमित नहीं रहा, बल्कि इसका सीधा प्रभाव दवा बाजार पर भी देखने को मिल रहा है। पैरासिटामोल से लेकर कई एंटीबायोटिक्स तक, जरूरी दवाओं की कीमतों में लगातार बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है, जिससे मरीजों की चिंता बढऩा तय माना जा रहा है।
विशेषज्ञों के मुताबिक दवाओं की कीमतों में बढ़ोतरी की सबसे बड़ी वजह वैश्विक सप्लाई चेन पर दबाव और कच्चे माल की बढ़ती लागत है। दवाओं के निर्माण में इस्तेमाल होने वाले एक्टिव फार्मास्युटिकल इंग्रीडिएंट की कीमतों में पिछले कुछ समय में लगातार इजाफा हुआ है।

No comments