Breaking News

राजस्थान में किराने के सामान की आड़ में टेम्पो से तस्करी


गुजरात से सस्ते दामों में पेट्रोल-डीजल लाकर राजस्थान में अवैध रूप से बेचने वाले एक बड़े तस्कर के खिलाफ कार्रवाई करते हुए बांसवाड़ा की विशेष पुलिस ने 900 लीटर पेट्रोल एवं 300 लीटर डीजल जब्त किया। पुलिस के अनुसार पेट्रोल-डीजल की तस्करी की यह खेप गुजरात के फतेहपुरा से लाई जा रही थी, जिसे पुलिस ने जिले के फलवा सीमा पर नाकाबंदी कर पकड़ा। डीएसबी टीम के प्रभारी बाबूलाल ने बताया कि पुलिस को लगातार पेट्रोल-डीजल की तस्करी की सूचना मिल रही थी। 
उन्होंने किरानों की दुकान पर डिब्बों एवं बोतलों में पेट्रोल-डीजल व्यापारियों से जानकारी जुटाकर इस खेल में शामिल बड़े तस्कर को पकडऩे की योजना बनाई।

No comments