Breaking News

सूने मकान से जेवर-नकदी चोरी:मां के इलाज के लिए जयपुर गया था परिवार


भरतपुर के गढ़ीबाजना थाना क्षेत्र स्थित पटपरीपुरा गांव में एक सूने मकान से लाखों रुपए के जेवरात और नकदी चोरी हो गई। पीडि़त परिवार अपनी मां के इलाज के लिए जयपुर गया हुआ था। घर लौटने पर उन्हें मकान के ताले टूटे मिले और अंदर सामान बिखरा पड़ा था।
पटपरीपुरा निवासी जुगल किशोर शर्मा ने बताया कि अपनी मां के उपचार के लिए दो दिन पहले जयपुर गए थे। परिवार के अन्य सदस्य बयाना स्थित दूसरे घर पर थे। जब परिवार घर लौटा, तो मुख्य दरवाजे खुले पाए गए। अंदर कमरों का सामान अस्त-व्यस्त पड़ा था। जांच करने पर अलमारी और बक्सों से जेवरात व नकदी गायब मिली।

No comments