आरपीएससी के पोर्टल में एआई से सेंधमारी - साइबर थाना पुलिस ने 7 दिन में दौसा से दबोचा
राजस्थान लोक सेवा आयोग की भर्ती परीक्षाओं को हाईटेक तरीके से दूषित करने वाले एक बेहद शातिर और पढ़े-लिखे अपराधी को अजमेर की साइबर थाना पुलिस ने महज 7 दिन के भीतर दबोच लिया है। गिरफ्तार आरोपी ने किसी सामान्य फजीर्वाड़े से नहीं, बल्कि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और कोडिंग के दम पर राजस्थान सरकार के रिक्रूटमेंट पोर्टल में अवैध रूप से सेंधमारी की थी। उसने फर्जी एसएसओ आईडी बनाकर सहायक खनिज अभियंता भर्ती परीक्षा-2024 की विचारित सूची में शामिल शीर्ष 3 अभ्यर्थियों के आवेदन को ही ऑनलाइन प्रत्याहरित (विथड्रॉ) यानी डिलीट कर दिया।

No comments