Breaking News

हरिद्वार से जयपुर लौट रही बस में लगी आग -सामान जलकर खाक, बाल बाल बचे 32 यात्री


हरिद्वार में जयपुर लौट रही एक निजी यात्री बस देर रात अचानक आग लग गई। बस में 32 श्रद्धालु सवार थे, जो ऋषिकेश से दर्शन कर वापस लौट रहे थे। हादसा बहादराबाद थाना क्षेत्र के शांतिरशाह चौकी के पास हुआ। बस में लगी आग को देखकर यात्री दहशत में आ गए। यात्रियों में अफरा तफरी मच गई। लेकिन चालक की सतर्कता से सभी यात्रियों को समय रहते सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया, जिससे बड़ा हादसा टल गया। हालांकि बस में रखा यात्रियों का सामान पूरी तरह जलकर राख हो गया। 

No comments