Breaking News

आज से बदलेगा राजस्थान का मौसम; 70 किमी प्रतिघंटा की रफ्तार से चलेंगी हवाएं


राजस्थान में एक बार फिर मौसम करवट लेने जा रहा है। मौसम विभाग ने बुधवार से प्रदेश के कई हिस्सों में तेज आंधी, बारिश और ओलावृष्टि की संभावना जताई है। नए पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने के बाद मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा। मौसम विभाग ने कई जिलों के लिए ऑरेंज और यलो अलर्ट जारी करते हुए लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है।
मौसम विज्ञान केंद्र जयपुर के अनुसार बुधवार से प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में तेज अंधड़ और बारिश का दौर शुरू हो सकता है। कुछ इलाकों में हवाओं की रफ्तार 60 से 70 किलोमीटर प्रतिघंटा तक पहुंचने की संभावना है।

No comments