राजस्थान यूनिवर्सिटी भर्तियों में खेल! शिक्षक नियुक्तियों से लेकर एलडीसी भर्ती तक उठे सवाल
राजस्थान विश्वविद्यालय में वर्ष 2013 की भर्ती प्रक्रिया में धांधली सामने आने के बाद अब पूरी भर्ती प्रक्रिया पर सवाल खड़े हो गए हैं। छबड़ा विधायक प्रताप सिंह सिंघवी ने राजस्थान के विश्वविद्यालयों में पूर्व में हुई शिक्षकों की भर्तियों की उच्चस्तरीय जांच कराने की मांग उठाई है। उन्होंने राज्यपाल एवं कुलाधिपति को ज्ञापन भेजकर वर्ष 2008 से 2013 के बीच विभिन्न विश्वविद्यालयों में हुई सहायक आचार्य नियुक्तियों की निष्पक्ष जांच कराने और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। वहीं एलडीसी भर्ती में भी धांधली की आशंका है।

No comments