किसानों को खेजड़ी-अरडू के पौधे 50 प्रतिशत अनुदान पर मिलेंगे
डीडवाना-कुचामन जिले में कृषि वानिकी को बढ़ावा देने और किसानों की आय बढ़ाने के लिए कृषि विभाग ने 'हरियालो राजस्थान कार्यक्रम-2026Ó शुरू किया है।
इसके तहत किसानों को खेजड़ी और अरडू के पौधे 50 प्रतिशत अनुदान पर उपलब्ध कराए जाएंगे। कृषि विभाग के संयुक्त निदेशक हरिओम सिंह राणा ने बताया कि विभाग ने इस योजना के लिए वन विभाग को 1 लाख पौधों की मांग भेजी है। किसानों को ये पौधे वन विभाग की नर्सरियों से निर्धारित लागत का 50 प्रतिशत भुगतान करने के बाद मिलेंगे।

No comments