Breaking News

रवीना टंडन की मां के घर 25 लाख की बड़ी चोरी


बॉलीवुड अभिनेत्री रवीना टंडन के परिवार से जुड़ा एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है. मुंबई के जुहू इलाके में रवीना टंडन की मां के घर से करीब 25 लाख रुपये की ज्वेलरी और महंगी घडिय़ां चोरी होने के मामले में पुलिस ने एक महिला को गिरफ्तार किया है. आरोपी की पहचान 47 साल की राशि छाबडिय़ा के रूप में हुई है, जो पिछले कई सालों से परिवार के संपर्क में थी.
पुलिस के मुताबिक, राशि छाबडिय़ा साल 2020 से रवीना टंडन की मां की देखभाल के लिए घर आती-जाती थी. इस दौरान उसने परिवार का विश्वास जीत लिया और घर के भीतर उसकी पहुंच भी बढ़ गई.

No comments