Breaking News

ट्रक में पीछे से घुसा मुर्गों से भरा बेकाबू पिकअप


भीलवाड़ा के मांडल नेशनल हाईवे 48 पर आज मंगलवार सुबह करीब 4.30 बजे एक दर्दनाक सड़क हादसे में मुर्गों से भरा पिकअप वाहन आगे चल रहे ट्रक में पीछे से जा घुसा।हादसा इतना भीषण था कि पिकअप का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और ड्राइवर केबिन में बुरी तरह फंस गया।
दुर्घटना के बाद हाईवे पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया और पिकअप में भरे सैकड़ों मुर्गे सड़क पर निकलकर इधर-उधर दौड़ते नजर आए और कई मुर्गे भी हादसे का शिकार हो गए।

No comments