Breaking News

राजस्थान में आंधी-बारिश का दौर जारी, जून के पहले हफ्ते 45 डिग्री से नीचे रहेगा तापमान


राजस्थान में भीषण गर्मी और झुलसाने वाली लू का सामना कर रहे लोगों के लिए राहत भरी खबर है. प्रदेश में सक्रिय हुए नए वेस्टर्न डिस्टरबेंस ने मौसम का मिजाज पूरी तरह बदल दिया है. इस मौसमी बदलाव के चलते राज्य के अधिकांश हिस्सों में तापमान में 10 डिग्री सेल्सियस से अधिक की भारी गिरावट दर्ज की गई है, जिससे आमजन को चिलचिलाती धूप और लू से बड़ी निजात मिली है.
मौसम विभाग के अनुसार, जून के पहले सप्ताह में प्रदेश का पारा 45 डिग्री से नीचे ही रहने की उम्मीद है. राजधानी जयपुर की बात करें तो यहां न्यूनतम तापमान 27 डिग्री और अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस के आसपास रिकॉर्ड किया गया है.

No comments