Breaking News

जैसलमेर में मुर्गियों के बाड़े में घुसा 5 फीट लंबा कोबरा, 5 मुर्गियों को बनाया शिकार




जिले के लाठी क्षेत्र के केरालिया गांव के पास स्थित बालू खां की ढाणी में अलसुबह उस समय हड़कंप मच गया, जब एक करीब 5 फीट लंबा कोबरा सांप मुर्गियों के बाड़े में घुस गया. देखते ही देखते सांप ने बाड़े में मौजूद पांच मुर्गियों को अपना शिकार बना लिया. घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के लोगों में अफरा तफरी का माहौल बन गया. बाद में वन्यजीव प्रेमी विक्रम दर्जी ने मौके पर पहुंचकर कड़ी मशक्कत के बाद कोबरा का सुरक्षित रेस्क्यू किया और उसे जंगल में छोड़ दिया.
रेस्क्यू के बाद विक्रम दर्जी ने बताया कि गर्मी और मौसम में बदलाव के दौरान सांप अक्सर अपने बिलों से बाहर निकल आते हैं. 

No comments