Breaking News

मुंबई में 3.75 करोड़ की हेरोइन जब्त, 20 साल का युवक गिरफ्तार


मुंबई पुलिस की नारकोटिक्स सेल ने गोरेगांव में कार्रवाई कर 750 ग्राम हेरोइन जब्त की है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में इसकी कीमत करीब 3.75 करोड़ रुपए आंकी गई है। मामले में 20 साल के एक युवक को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस के मुताबिक, गोपनीय सूचना मिलने के बाद यह कार्रवाई की गई। आरोपी के पास से हेरोइन बरामद हुई। उसके खिलाफ पहले कोई आपराधिक मामला दर्ज नहीं है।
नारकोटिक्स सेल की डीसीपी पूर्णिमा चौगुले श्रींगी ने बताया कि फिलहाल मामले में एक ही गिरफ्तारी हुई है। 

No comments