उदयपुर को मिलेगी 10 ई-डबल डेकर बसों की सौगात
झीलों की नगरी उदयपुर में आने वाले सैलानियों को जल्द ही एक नया और आरामदायक अनुभव मिलने वाला है। राज्य सरकार की बजट घोषणा के तहत शहर को जल्द ही 10 डबल डेकर ई-बसें मिलने वाली हैं। पर्यावरण अनुकूल ये बसें शहर की अन्य ई-बसों से अलग होंगी और इनका संचालन मुख्य रूप से केवल प्रमुख पर्यटन स्थलों के लिए ही किया जाएगा। राज्य सरकार ने उदयपुर के लिए बजट में 50 डबल डेकर ई-बसों की घोषणा की थी। राज्य सरकार ने जयपुर, जोधपुर और उदयपुर को इस परियोजना का मुख्य केंद्र बनाया गया है।

No comments