Breaking News

नेशनल टीचर्स अवॉर्ड 2026 के लिए आवेदन शुरू


शिक्षा मंत्रालय के उच्च शिक्षा विभाग ने राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार 2026 के लिए आवेदन शुरू कर दिए हैं। इस पुरस्कार के जरिए देशभर के उन शिक्षकों को सम्मानित किया जाएगा, जिन्होंने पढ़ाई, रिसर्च, नवाचार, छात्रों के मार्गदर्शन और संस्थान के विकास में बेहतरीन योगदान दिया है। विश्वविद्यालयों, कॉलेजों, उच्च शिक्षण संस्थानों और पॉलिटेक्निक में कार्यरत पात्र शिक्षक इसके लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन की अंतिम तिथि 10 जुलाई 2026 है। 

No comments