तारानगर जैन मंदिर में 13 अष्टधातु की मूर्तियां चोरी:1200 साल पुराने मंदिर में वारदात, लोगों में आक्रोश
चूरू जिले के तारानगर थाना क्षेत्र के वार्ड 11 में सब्जी मंडी के पास स्थित 1200 साल पुराने जैन श्वेताम्बर मंदिर में रात चोरों ने बड़ी वारदात को अंजाम दिया। चोर इस मंदिर से सैकड़ों साल पुरानी अष्टधातु की 13 बेशकीमती मूर्तियां चुरा ले गए।
चोरी की इस घटना का पता आज सोमवार अलसुबह पुजारी चैनरूप सेवग को तब चला, जब वह मंदिर में पूजा-अर्चना करने आए। उन्होंने तुरंत पड़ोसियों को इसकी सूचना दी, जिसके बाद क्षेत्र के लोगों में आक्रोश फैल गया।

No comments