पचपदरा रिफाइनरी के महा-शुभारंभ की तैयारियों में जुटी पूरी सरकार
आगामी 4 जुलाई को होने वाले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के राजस्थान दौरे को लेकर प्रदेश की पूरी सरकार एक्शन मोड में आ गई है। दिल्ली से लेकर बालोतरा तक प्रशासनिक गलियारों में हलचल तेज है और इस मेगा इवेंट को ऐतिहासिक बनाने के लिए हर स्तर पर ताकत झोंक दी गई है। खुद मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने इस पूरे मोर्चे की कमान अपने हाथों में ले रखी है।
इस भव्य प्रोजेक्ट की अहमियत को रेखांकित करते हुए मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में राजस्थान विकास के एक नए युग में प्रवेश कर रहा है। 4 जुलाई को जब प्रधानमंत्री देश के इस पहले 'ग्रीनफील्ड एकीकृत रिफाइनरी कम पेट्रोकेमिकल कॉम्प्लेक्सÓ का शुभारंभ करेंगे.

No comments