शिक्षा विभाग ने जारी किया पूरा अकादमिक कैलेंडर -17 अगस्त से शुरू होंगे सेकंड टेस्ट
राजस्थान में 43 दिन की ग्रीष्मकालीन छुट्टियों के बाद सोमवार से सरकारी और निजी स्कूल फिर से खुल गए हैं। शिक्षा विभाग ने पूरे सत्र का विस्तृत शैक्षणिक कैलेंडर भी जारी किया है, जिसमें अवकाश, टेस्ट और परीक्षाओं की तारीखें तय की गई हैं।
जुलाई माह में रविवार के अलावा कोई सार्वजनिक अवकाश नहीं रहेगा। कक्षा 9वीं से 12वीं तक प्रवेश की अंतिम तिथि 11 जुलाई निर्धारित की गई है।
17 से 19 अगस्त तक सेकंड टेस्ट आयोजित किए जाएंगे। इसी महीने माध्यमिक शिक्षा बोर्ड अजमेर की परीक्षाओं के ऑनलाइन आवेदन भी भरे जाएंगे। 20 और 21 अगस्त को जिला स्तरीय तथा 27 से 29 अगस्त तक राज्य स्तरीय सब जूनियर नेहरू हॉकी प्रतियोगिता होगी।

No comments