Breaking News

जयपुर नगर निगम में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 14 आरएएस-आरएमएस अधिकारियों को मिली नई जिम्मेदारी


राजस्थान के जयपुर नगर निगम में प्रशासनिक व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने के उद्देश्य से बड़ा फेरबदल किया गया है. नगर निगम प्रशासन ने आधिकारिक आदेश जारी करते हुए 14 वरिष्ठ अधिकारियों का नए पदों पर पदस्थापन और कार्य आवंटन किया है. आदेश के अनुसार राजस्थान प्रशासनिक सेवा और राजस्थान नगर पालिका सेवा के अधिकारियों को विभिन्न जोन और शाखाओं की नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं. यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया गया है.

No comments