उत्तराखंड में घरों-स्कूलों में मलबा घुसा, गाड़ियां दबीं; राजस्थान-हरियाणा में तापमान 42 +
देश के 6 राज्यों उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश, राजस्थान, पंजाब, हिमाचल प्रदेश और हरियाणा के कई इलाकों में प्री-मानसून बारिश जारी है। हालांकि, छह राज्यों में तेज गर्मी भी हो रही है। उत्तर प्रदेश, राजस्थान और हरियाणा में पारा 42 डिग्री से ज्यादा दर्ज किया गया। मध्य प्रदेश के बालाघाट में बिजली गिरने से 4 लोगों की मौत हो गई, जबकि आठ लोग झुलस गए।
उत्तराखंड के चमोली में हुई मूसलाधार बारिश के बाद बादल फटने जैसी घटना हुई, जिससे स्कूल, 8 बड़ी गाडिय़ां, एंबुलेंस और मकानों में मलबा घुस गया है। मानसून ने देश के 22 राज्यों को कवर कर लिया है। 5 जुलाई तक बाकी राज्यों को कवर कर सकता है।

No comments