Breaking News

शिक्षा मंत्री के दफ्तर पर लगी कर्मचारियों की भीड़


राजस्थान में तबादलों से बैन हटने के बाद मंत्रियों के आवास व ऑफिस में कर्मचारियों और उनके परिजनों की भीड़ लग गई। बड़ी संख्या में सरकारी कर्मचारी व आमजन तबादलों की अर्जियां लेकर पहुंचे। मंत्री ने लोगों से मिलकर उनकी अर्जियां लीं और उनकी समस्याएं सुनकर प्राथमिकता के आधार पर ट्रांसफर करने का आश्वासन दिया। ज्यादातर लोग कोटा बूंदी बारां व झालावाड़ जिले से आए।
मंत्री मदन दिलावर ने बताया कि ज्यादातर लोग तबादला चाहते हैं। इसी कारण अपनी तबादलों की अर्जियां लेकर पहुंचे हैं। इनमें कुछ खुद को बीमार बता रहे हैं। कुछ पिता को बीमार बता रहे हैं। कुछ छोटे-छोटे बच्चे होने की बात कह रहे हैं। 

No comments