Breaking News

टोल प्लाजा पर ट्रक ड्राइवरों ने की तोडफ़ोड़:टोल शुल्क विवाद के बाद हाईवे जाम, बूथ तोड़े


अजमेर के खेड़ी बांदनवाड़ा टोल प्लाजा पर देर रात टोल शुल्क को लेकर हुए विवाद के बाद ट्रक ड्राइवरों ने जमकर तोडफ़ोड़ की। उन्होंने टोल बूथों को क्षतिग्रस्त कर हाईवे जाम कर दिया, जिससे करीब 20 किलोमीटर लंबा जाम लग गया।
विवाद बढऩे पर आक्रोशित ट्रक ड्राइवरों ने टोल प्लाजा से आगे रेलवे ओवरब्रिज पर अपने ट्रकों को हाईवे पर आड़ा खड़ा कर दिया, जिससे तत्काल यातायात बाधित हो गया। इसके बाद ट्रक ड्राइवरों ने टोल कर्मियों पर हमला कर दिया, जिसके बाद टोलकर्मी अपनी जान बचाकर मौके से भाग गए। 

No comments