टेकऑफ से पहले इंडिगो फ्लाइट में आई तकनीकी खराबी:रनवे से वापस लौटी फ्लाइट
जयपुर इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर आज शनिवार सुबह उस समय पैसेंजर्स की चिंता बढ़ गई, जब इंडिगो की जयपुर से नई दिल्ली जाने वाली फ्लाइट टेकऑफ से ठीक पहले तकनीकी खराबी की आशंका के चलते रनवे से वापस पार्किंग बे में लौटा दी गई। फ्लाइट में उस समय 165 पैसेंजर्स सवार थे। सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए उड़ान को तत्काल रोक दिया गया और इंजीनियरिंग टीम ने विमान की जांच की। हालांकि तकनीकी गड़बड़ी दूर होने के बाद करीब दो घंटे की देरी से फ्लाइट ने नई दिल्ली के लिए उड़ान भरी।

No comments