Breaking News

खाद्य विभाग की टीम पहुंची:टीम देख कई दुकानें बंद कर हुए फरार


बांरा के शाहाबाद उपखंड के देवरी और शाहाबाद कस्बों में खाद्य विभाग की टीम के पहुंचने से दुकानदारों में हड़कंप मच गया। कार्रवाई के डर से कई दुकानदार अपनी दुकाने बंद कर मौके से भाग गए। टीम के आने की सूचना मिलते ही किराना और मिष्ठान भंडार के व्यवसायियों में अफरा-तफरी मच गई।
फूड इंस्पेक्टर बाबूलाल तगाया ने बताया कि खाद्य विभाग की टीम ने शाहाबाद और देवरी कस्बे की अलग-अलग दुकानों से खाद्य तेल, कोल्ड ड्रिंक, दही और काजू सहित विभिन्न खाद्य पदार्थों के नमूने लिए हैं।

No comments