दामाद ने ससुराल में रखे 22 लाख चोरी किए
बीकानेर जिले के खाजूवाला थाना पुलिस ने चोरी का एक अनूठा मामला सामने आया है। जहां घर के दामाद ने ही अपने दोस्तों के साथ मिलकर ससुराल में 22 लाख रुपए की चोरी कर ली। पुलिस ने कुछ ही दिन की मशक्कत में चोरों को पकड़ा, तब तक नौ लाख रुपए खुर्दबुर्द कर चुके थे। अब पुलिस शेष रुपए तलाशने में जुटी है। अब तक चोरी किए गए 13 लाख 35 हजार रुपए भी बरामद किए हैं।
गिरधारी का दामाद मूल रूप से गंगानगर का रहने वाला है। इन दिनों पास के ही एक खेत में काम करता है। नशा करने के आदी दामाद सोहनलाल को लालच आ गया और उसने रुपए चोरी कर लिए।

No comments