Breaking News

तीन अधिकारियों को मिली नई जिम्मेदारी:राजीव गुप्ता को जयपुर मुख्यालय में मुख्य सीसीएम


उत्तर पश्चिम रेलवे में अधिकारियों के स्तर पर बड़े बदलाव किए गए हैं। रेलवे बोर्ड और रेलवे मुख्यालय की ओर से जारी आदेशों के तहत तीन वरिष्ठ अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई है। इनमें एक अधिकारी को दिल्ली में आईआरसीटीसी नॉर्थ जोन की जिम्मेदारी मिली है, जबकि दूसरे अधिकारी को जयपुर मुख्यालय में मुख्य वाणिज्य प्रबंधक बनाया गया है। वहीं एक अधिकारी को पदोन्नति देकर मुंबई सेंट्रल मंडल में एडिशनल डीआरएम नियुक्त किया गया है।
रेलवे प्रशासन में इन नियुक्तियों को अहम माना जा रहा है। खास तौर पर जयपुर मुख्यालय के कॉमर्शियल डिपार्टमेंट और मुंबई सेंट्रल जैसे व्यस्त मंडल में हुई नियुक्तियों पर रेलवे अधिकारियों और कर्मचारियों की नजर बनी हुई है। 

No comments