Breaking News

जयपुर से आ रही सब्जी पिकअप पलटी


बाड़ी के सरमथुरा रोड हाईवे पर नए ट्रांसपोर्ट नगर के पास आज सुबह जयपुर से सब्जी लेकर आ रही एक पिकअप गाड़ी डिवाइडर पर पहिया चढऩे से अनियंत्रित होकर पलट गई। इस दुर्घटना में ड्राइवर घायल हो गया और सड़क पर सब्जी बिखर गई।
प्रत्यक्षदर्शियों आकाश सेठ और रामचरण प्रजापति के अनुसार घटना सुबह 6:30 से 7:00 बजे के बीच हुई। डिवाइडर पर चढऩे के बाद पिकअप अनियंत्रित होकर पलट गई। गाड़ी में रखी प्लास्टिक की कैरेटों में भरी सब्जी सड़क पर फैल गई और गाड़ी का तेल भी सड़क पर बह गया।

No comments