सिनेमा हॉल में शो के बीच गिरा फॉल-सीलिंग का हिस्सा
कोटा के नए रोडवेज बस स्टैंड के पास स्थित आहलुवालिया मॉल के एक सिनेमा हॉल में देर रात नाइट शो के दौरान फॉल सीलिंग का हिस्सा गिरने से अफरा-तफरी मच गई। दरअसल दर्शक रात का शो देख रहे थे। अचानक सीढिय़ों के ऊपर स्थित फॉल सीलिंग का एक हिस्सा टूटकर नीचे गिर गया जिससे हॉल में मौजूद लोगों में दहशत फैल गई और सब उठकर बाहर भागने लगे।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार तेज आवाज के साथ सीलिंग का मलबा नीचे गिरा तो कई दर्शक अपनी सीटें छोड़कर बाहर की ओर भागने लगे। हादसे के दौरान कुछ लोगों को मामूली चोटें आईं हालांकि किसी के गंभीर रूप से घायल होने की सूचना नहीं है।

No comments