सिजेरियन के बाद बिगड़ी प्रसूताओं की हालत, बीकानेर में 6 आईसीयू में भर्ती
राजस्थान के सबसे बड़े सरकारी अस्पतालों में शामिल बीकानेर के पीबीएम अस्पताल में सिजेरियन डिलीवरी के बाद कई प्रसूताओं की तबीयत बिगडऩे का मामला सामने आया है. जानकारी के अनुसार, 6 प्रसूताओं की किडनी प्रभावित होने के बाद उन्हें आईसीयू में भर्ती करना पड़ा है. सभी महिलाओं की डायलिसिस की जा रही है, जबकि फलौदी निवासी 20 वर्षीय प्रीति की हालत गंभीर होने पर उसे वेंटिलेटर सपोर्ट पर रखा गया है. इस घटना ने स्वास्थ्य विभाग और अस्पताल प्रशासन की चिंता बढ़ा दी है, खासकर इसलिए क्योंकि करीब एक माह पहले कोटा मेडिकल कॉलेज अस्पताल में किडनी फेल होने के मामलों में 5 प्रसूताओं की मौत हो चुकी है.

No comments