राजस्थान बीएसटीसी रिजल्ट कल होगा जारी, 5 लाख छात्रों का इंतजार होगा खत्म
राजस्थान प्री डीएलएड प्रवेश परीक्षा 2026 एग्जाम में भाग लेने वाले लाखों अभ्यर्थियों को रिजल्ट जारी होने का इंतजार है जो कल खत्म हो जायेगा। वर्धमान महावीर ओपन यूनिवर्सिटी की ओर से कल यानी 10 जून को जयपुर के क्षेत्रीय केंद्र से शिक्षा मंत्री मदन दिलावर नतीजों की घोषणा करेंगे।
नतीजे जारी होने के बाद राज्य के विभिन्न संस्थानों की 25970 रिक्त सीटों पर प्रवेश के लिए काउंसिलिंग शुरू की जाएगी। काउंसिलिंग डेट्स का एलान नतीजे आने के बाद होगा। छात्रों को प्रवेश रैंक के अनुसार दिया जायेगा।

No comments