आंधी-बारिश से 540 पोल टूटे:24 घंटों से बिजली की सप्लाई बाधित, मरम्मत जारी
बीकानेर के जसरासर और कातर क्षेत्र में आए तेज आंधी-तूफान ने बिजली व्यवस्था को बुरी तरह प्रभावित किया है। इस कारण जसरासर और तेहनदेसर उपखंड क्षेत्रों में कुल 540 से अधिक बिजली के पोल टूट गए हैं। कई गांवों में 24 घंटे बाद भी बिजली आपूर्ति बहाल नहीं हो पाई है। विभाग ने प्रभावित क्षेत्रों में मरम्मत कार्य युद्धस्तर पर शुरू कर दिया है।
कनिष्ठ अभियंता वीरेंद्र टोग्स ने बताया कि तेहनदेसर सहायक अभियंता क्षेत्र में आंधी से 33 केवी लाइन के 62 और 11 केवी लाइन के लगभग 400 पोल क्षतिग्रस्त हुए हैं। इसके चलते बागसरा, ईयारा, रेडा, कातर और साजनसर सहित आसपास के कई गांवों के फीडरों की बिजली आपूर्ति बाधित हो गई।

No comments