एक्सप्रेस-वे पर ट्रेलर में लगी आग, ड्राइवर कूदकर बचाई जान
बालोतरा में भारतमाला एक्सप्रेस-वे पर ट्रेलर में अचानक आग लग गई। आग की लपटें देखकर ड्राइवर ने कूदकर अपनी जान बचाई। स्थानीय लोगों ने ड्राइवर को कंधों पर बैठाया, फिर टैक्सी की मदद से हॉस्पिटल पहुंचाया। सूचना मिलने पर बालोतरा पुलिस मौके पर पहुंची। घटना बालोतरा जिले बिठुजा गांव एक्सप्रेस-वे आज सुबह करीब 7:30 बजे की है। सूचना मिलने पर बालोतरा से फायर बिग्रेड मौके पर पहुंची। जब आग पर काबू पाते तब तक ट्रेलर जलकर राख हो गया। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि ट्रेलर का डीजल टैंक फटने से आग लगी है।
पचपदरा पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने लोगों घटना स्थल से हटाया। फायर बिग्रेड जब तक आग पर काबू पाती तब ट्रेलर जलकर राख हो चुका था।

No comments