चंडीगढ़ से दिल्ली आ रही एयर इंडिया की फ्लाइट में हाई-वोल्टेज ड्रामा
चंडीगढ़ से दिल्ली आ रही एयर इंडिया की फ्लाइट में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब एक सिरफिरे यात्री ने हवा में ही विमान की खिड़की के अंदरूनी हिस्से को तोड़ दिया। क्रू मेंबर्स के बार-बार मना करने के बाद भी यात्री नहीं माना। दिल्ली एयरपोर्ट पर लैंडिंग के बाद आरोपी यात्री को सुरक्षा एजेंसियों के हवाले कर दिया गया, जहां उसने पुलिस की कस्टडी से भागने की भी नाकाम कोशिश की। एयर इंडिया ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए 'नो-फ्लाई लिस्टÓ में डालने के लिए अपनी आंतरिक समिति को सौंप दिया है।

No comments