Breaking News

दिव्यांग की फरियाद सुनने दफ्तर से बाहर आए कलेक्टर


सिरोही जिला मुख्यालय पर एक संवेदनशील और मानवीय पहल देखने को मिली। 100 प्रतिशत दिव्यांग बुजुर्ग किसान की शिकायत सुनने के लिए जिला कलेक्टर रोहिताश सिंह तोमर स्वयं अपने कार्यालय से बाहर आकर उनसे मिले। झाड़ोली निवासी भगवानाराम पुत्र गणेशा गुरु ने खेत तक जाने वाले रास्ते पर अतिक्रमण और अवैध निर्माण की शिकायत करते हुए कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा। कलेक्टर ने मौके पर ही प्रार्थना पत्र लेकर उनकी समस्या सुनी और संबंधित अधिकारियों को जांच कर आवश्यक कार्रवाई के निर्देश देने का भरोसा दिलाया।

No comments