Breaking News

अजमेर में कांग्रेस नेता के पुश्तैनी घर में चोरी, 2 पुरानी तिजोरियां तोड़ लाखों का माल चुराया


अजमेर शहर में चोरी की वारदातें लगातार बढ़ती जा रही है। अजमेर में चोरों ने 10 से 15 दिन तक धीरे-धीरे करके कांग्रेस नेता के मकान में चोरी की और लाखों का माल चुरा लिया। दरगाह थाने के होलीदड़ा स्थित सत्यनारायण मंदिर के पास चोरों ने कांग्रेस नेता के पुश्तैनी सूने मकान को निशाना बनाकर लाखों रुपए के माल समेट लिया। चोर मकान की दो तिजोरियां तोड़कर करीब साढ़े 400 ग्राम सोना, चांदी के बर्तन, नकदी तथा पीतल-तांबे के बर्तन चुराए। चोरी गए सामान की कीमत 20-30 लाख रुपए आंकी गई है।

No comments