Breaking News

तेज रफ्तार ट्रक की टक्कर से बस पलटी,3 की मौत:6 लोग घायल


जयपुर-अजमेर नेशनल हाईवे-48 पर तेज रफ्तार ट्रक ने सड़क किनारे खड़ी बस को टक्कर मार दी। टक्कर से बस सड़क किनारे गड्ढे में पलट गई। हादसे में बस में सवार 3 लोगों की मौत हो गई। तीन बच्चों सहित 6 लोग घायल हैं।
बस में करीब 20 लोग सवार थे। सभी चित्तौडग़ढ़ के सांवरिया सेठ मंदिर के दर्शन कर जयपुर लौट रहे थे। हादसा सोमवार सुबह करीब 5 बजे मोखमपुरा थाना क्षेत्र के महला गांव के पास हुआ। हादसे के बाद ट्रक ड्राइवर मौके से फरार हो गया।

No comments