सीएम भजनलाल शर्मा के काफिले को वीआईपी ट्रीटमेंट नहीं, रेड सिग्नल पर रुका
सीएम भजनलाल जोधपुर से लौट के बाद एयरपोर्ट से अपने आवास जा रहे थे. इस दौरान रास्ते में जो भी ट्रैफिक सिग्नल रेड थे, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का काफिला उन सभी जगह पर आम लोगों की तरह रुका. एयरपोर्ट से सरकारी आवास की तकरीबन 12 किलोमीटर की दूरी में 5 से 6 रेड सिग्नल पड़े थे. सीएम भजनलाल का काफिला सभी जगहों पर लोगों की भीड़ के बीच रोका गया. इस दौरान पूरे रास्ते कहीं भी नहीं रोका गया था. सीएम का काफिला आम लोगों की भीड़ के बीच गुजरता रहा.

No comments