दिल्ली में रेस्टोरेंट में आग, मौत का आंकड़ा बढ़कर 21:होटल में ठहरे कई विदेशी भी मारे गए
दिल्ली के मालवीय नगर में बुधवार सुबह लेमन ग्रीन रेस्टोरेंट में आग लग गई। इस हादसे में अब तक 21 लोगों की मौत हो चुकी है। 37 को बचा लिया गया है। इनमें से कई की हालत गंभीर है। आग पर काबू पा लिया गया है, लेकिन रेस्क्यू जारी है।
सुबह बिल्डिंग के ग्राउंड फ्लोर में बने रेस्टोरेंट में आग लगी थी। यह भड़ककर ऊपर 6 मंजिला होटल फ्लोरिस स्टे तक पहुंच गई। बताया जा रहा है कि लाइसेंस सिर्फ रेस्टोरेंट का था, लेकिन इस पर होटल अवैध तरीके से चलाई जा रही थी। दिल्ली रेस्टोरेंट आग हादसे में दोपहर 1 बजे तक 21 लोगों की मौत की पुष्टि हो चुकी है। कई विदेशियों की भी मौत हुई है। जो सेंट्रल एशिया और अफ्रीका के हैं।

No comments