ट्रेन की बोगी पर सिरफिरा युवक चढ़ा, बड़ा हादसा टला
अयोध्या कैंट रेलवे स्टेशन पर आज सुबह ट्रेन सियालदह- जम्मूतवी की छत पर एक सिरफिरा युवक चढ़ गया। युवक ने हरकत से आरपीएफ और जीआरपी को आधा घंटा से अधिक छकाया और अफरा तफरी का माहौल रहा, हालांकि ट्रेन रोककर बिजली काटकर युवक को काफी मशक्कत के बाद नीचे उतारा गया और बड़ा हादसा टल गया।
आज बुधवार को सुबह सियालदह एक्सप्रेस पर अयोध्या कोतवाली क्षेत्र के लवकुश नगर रामघाट निवासी सोनू कुमार की हरकत से अफरा तफरी मच गई।

No comments