मोदी कल नौसेना में शामिल करेंगे तीन स्वदेशी युद्धपोत
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कल 21 जून को कोलकाता में भारतीय नौसेना के तीन स्वदेशी जहाजों- दूनागिरी, संशोधक और अग्रय को नौसेना में शामिल करेंगे। यह कार्यक्रम श्यामा प्रसाद मुखर्जी पोर्ट पर होगा। ये तीनों जहाज भारत में डिजाइन और बनाए गए हैं।
दूनागिरी एक आधुनिक युद्धपोत है, जो ब्रह्मोस मिसाइल और अत्याधुनिक हथियारों से लैस है। संशोधक समुद्री सर्वेक्षण और समुद्र से जुड़े आंकड़े जुटाने का काम करेगा, जबकि अग्रय दुश्मन की पनडुब्बियों का पता लगाने और उनसे मुकाबला करने में सक्षम है।

No comments