री-नीट परीक्षार्थियों को राजस्थान रोडवेज बस में फ्री ट्रेवल के लिए सत्यापन जरूरी
राजस्थान राज्य पथ परिवहन निगम की बसों में प्रतियोगी परीक्षा में भाग लेने वाले परीक्षार्थियों को नि:शुल्क यात्रा के नियमों में बदलाव किया गया था। ऐसे में अब री-नीट परीक्षार्थियों को भी निशुल्क यात्रा करने के लिए राजस्थान रोडवेज की वेबसाइट पर 36 घंटे पहले किया हुआ डिजिटल सत्यापन दिखाना जरूरी होगा। नए नियमों के अनुसार पोर्टल पर अभ्यर्थियों को अपना परीक्षा प्रवेश पत्र अपलोड करने के पश्चात ओटीपी आधारित सत्यापन किया जाता है। पंजीकृत अभ्यर्थियों के रोल नम्बर्स को निगम की टिकट मशीन के डेटाबेस से सिंक किया जाएगा।

No comments