जयपुर में महिला टूरिस्ट का हाईवोल्टेज ड्रामा:शराब के नशे में सड़क पर मचाया उत्पात
जयपुर के मालवीय नगर थाना क्षेत्र स्थित गौरव टावर पर एक महिला पर्यटक के हाईवोल्टेज ड्रामे का मामला सामने आया है। इसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद चर्चा में आया है।
पुलिस के अनुसार, हिमाचल प्रदेश की रहने वाली महिला जयपुर घूमने आई थी और शहर के एक होटल में ठहरी हुई थी। रात वह कैब बुक कर गौरव टावर पहुंची। ज्यादा शराब पीने के कारण उसकी मानसिक स्थिति असामान्य हो गई और उसने सड़क पर हंगामा शुरू कर दिया। आरोप है कि महिला ने कैब ड्राइवर की गाड़ी का कांच भी तोड़ दिया। विवाद बढऩे पर वह अपनी गाड़ी लेकर वहां से चला गया।

No comments