धार्मिक प्रोग्राम्स में चोरी करने वाली अंतरराज्यीय गैंग पकड़ी
जयपुर में धार्मिक आयोजनों में चोरी और लूटपाट करने वाली अंतरराज्यीय गैंग का पुलिस ने पर्दाफाश किया है। गोविंद देवजी मंदिर परिसर में आयोजित नानी बाई का मायरो कथा के दौरान पुलिस ने पंजाब और हरियाणा से जुड़े ड्राइवर सहित चार महिलाओं सहित पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है, जबकि एक फरार हो गया।
आरोपियों ने पुलिस से बचने के लिए भागते समय कई वाहनों को टक्कर भी मारी, लेकिन पुलिस ने घेराबंदी कर उन्हें दबोच लिया। ये गैंग धार्मिक आयोजनों में श्रद्धालुओं को निशाना बनाती है।

No comments