Breaking News

राजस्थान विद्युत उत्पादन निगम ने बनाया नया रिकार्ड


राजस्थान विद्युत उत्पादन निगम ने बिजली उत्पादन के क्षेत्र में नया रेकॉर्ड बनाया है। 7,580 मेगावाट क्षमता वाली 23 यूनिटों से 7,171 मेगावाट बिजली उत्पादन किया। यह निगम के गठन के बाद से अब तक का सर्वाधिक उत्पादन है। इस दौरान कुल स्थापित क्षमता का 94.60 प्रतिशत उपयोग हुआ। इससे पहले पिछले वर्ष 31 जनवरी को निगम की कोयला आधारित इकाइयों ने 6,833 मेगावाट उत्पादन किया था। निगम के सीएमडी देवेन्द्र श्रृंगी के अनुसार सूरतगढ़ थर्मल पावर प्लांट की सभी आठ यूनिटों ने 2,820 मेगावाट क्षमता के मुकाबले 2,790 मेगावाट उत्पादन कर अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया। 

No comments